फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य को शहरवासियों ने किया सलाम

विज्ञापन
अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य को शहरवासियों ने किया सलाम - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा..’ शुक्रवार को इन्हीं पंक्तियों का साक्षी बना जेआरसी का युद्ध स्मारक स्थल। कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को शहरवासियों ने सलाम किया। जाट रेजीमेंट सेंटर (जेआरसी), इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) समेत स्कूलों में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

जाट रेजीमेंट सेंटर के युद्ध स्मारक स्थल पर रीथ लेइंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। शहीद वीर योद्धाओं को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ यूबी एरिया के जीओसी लेफ्टीनेंट जनरल हरीश ठुकराल (परम विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल) ने स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह में बरेली छावनी के अधिकारियों, जेसीओ, जवान और उनके परिजन समेत आईटीबीपी के अधिकारी और जवान, स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी तादाद में मौजूद रहे। इसके बाद जीओसी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। युवा लोधी सभा ने कालीबाड़ी से बरेली कॉलेज गेट तक कैंडल मार्च निकाला।

36 यूनिट रक्तदान
कैंट जनरल अस्पताल में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में स्थानीय सभासद और निवासियों ने 36 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का संचालन आरएमओ डॉ. वंदना, डॉ. वीवी सिंह ने किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सचिन जैन समेत डीईओ, कैंट कार्यालय स्टाफ, सभासद अब्दुल हमीद, वेद प्रकाश तनेजा, अनिल नायर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने किया शहीदों को नमन
तिलक इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने प्रधानाचार्य और स्काउट कमिश्नर डॉ. हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस मनाया। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मेजर एलबी सिंह, चीफ ऑफिसर मुरारी लाल गंगवार, मेजर जावेद खालिद के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो एमबी इंटर कॉलेज से शुरू होकर कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, कोतवाली होते हुए एफआर इस्लामिया पर समाप्त हुई। केंद्रीय विद्यालय नं. 2 जेएलए बरेली कैंट में विजय दिवस पर कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि आयकर विभाग के सहायक आयुक्त इतेष कुमार और सहयोगी सूबेदार आरके चौधरी, सूबेदार एनवी राणा रहे।

प्रार्थना सभा में कार्यक्रम का आयेाजन
सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-1, सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, किडुकेशन-2 में ऑपरेशन विजय के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा के दौरान नृत्य नाटिका के जरिए स्टूडेंट्स ने मेजर विक्रम बत्रा के साथ कारगिल विजय यात्रा के दस नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्रों ने देश प्रेम और जोश से परिपूर्ण कविता और भाषण प्रस्तुत किया। यहां एसोेसिएट एनसीसी ऑफिसर सुनाली चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें