फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जूनियर पूमसे पेयर में करन और माही ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स अंडर-46 किलोग्राम और पूमसे एकल में शहर की माही गंगवार ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर पूमसे पेयर प्रतियोगिता में करन कुमार कन्नौजिया और माही गंगवार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने 16 से 20 जनवरी तक लखनऊ में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
एकल पूमसे बालक वर्ग में दक्ष प्रताप सिंह ने कांस्य पदक, फ्रेशर बालिका वर्ग में सांची सिंह ने स्वर्ण पदक, फ्रेशर बालक वर्ग में कार्तिकेय पटेल ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया।
बालक वर्ग के अंडर-63 किलो में विजय ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर सजल, दिव्यांशी सिंह, काजल और तावेश कुमार ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दीया अग्रवाल और माही गंगवार को ब्लैक बेल्ट का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के शहर आगमन पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोच साक्षी बोरा, बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मो. अकमल खान, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें