फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करगैना की प्रधान के देवर और उसके साथियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करगैना की प्रधान के देवर और उसके साथियों के खिलाफ दुकानों पर कब्जे की कोशिश और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुभाष नगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी वीना रानी अग्रवाल ने एसडीएम सदर को बताया कि करीब 80 साल से उनकी एक व्यावसायिक भूमि करगैना में है। इसमें चार दुकानें बनी हैं। यहां ग्राम प्रधान सुमन सक्सेना का देवर शैलेंद्र सक्सेना उर्फ चीकू, उसके बेटे राहुल, रवि व चीकू के साथी गिरोहबंद लोग कब्जा करना चाहते हैं। बताया कि 18 जुलाई को जब वीना अपनी दुकानें देखने गईं तो वहां अनिल सक्सेना बैठा मिला। उसने किराया देने से मना कर दिया। कहासुनी होने पर जब वीना ने 112 पर कॉल किया तो पुलिस आ गई। तब राहुल ने उन्हें धमकी दी कि वह किसी भी दिन दुकानों को गिरा देगा। वीना रानी ने बताया कि यह लोग आपराधिक छवि के हैं, किसी दिन उनका या परिवार का नुकसान कर सकते हैं। एसडीएम से अपनी संपत्ति की नपत कराने का भी अनुरोध किया गया। एसडीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हो गए हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें