रिछा। पुलिस ने रिछा के रजा चौक स्थित एक मकान में छापा मारकर भैंस का तीन क्विंटल मांस समेत खाले, 11 जिंदा भैंस और संरक्षित पशु बरामद किए हैं। पुलिस की छापा पड़ने की सूचना मिलने पर आरोपी फरार हो गए।
मुखबिर की सूचना पर देवरनियां पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा मय फोर्स के रिछा स्थित एक मकान पर जानवर काटने की सूचना पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अताउर्रहमान कुरैशी के घर से छुरा, पोटा, तराजू, बाट सहित अन्य औजार बरामद किए हैं। जानकारी में आया है कि अताउर्रहमान कुरैशी ने किसी शादी पार्टी में मांस पहुंचाने का ऑर्डर लिया था। इसके लिए वह भैंसों को काट रहा था। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि आरोपी अताउर्रहमान कुरैशी के परिवार सहित अन्य एक दर्जन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। संवाद