कांवड़िये का दर्द, नवाबगंज पुलिस ने मुझे मुकदमे में फंसाया
सीओ तृतीय ने जब कांवड़ियों से बात की तो जाम लगाने की असली वजह सामने आई। इनमें से एक कांवड़िया काफी उग्र हो रहा था। दूसरे कांवड़िये मान भी रहे थे पर वह हाईवे से हटने का नाम नहीं ले रहा था। उसने बताया कि पिछले साल नवाबगंज पुलिस ने उसके खिलाफ एक मुकदमा बिना वजह दर्ज कर दिया था।
पुलिस उसे आश्वासन देती रही लेकिन अभी तक मुकदमा खत्म नहीं किया है। उसने कहा कि पहले मेरा वो मुकदमा खत्म करा दें। सीओ तृतीय ने नवाबगंज पुलिस से बात कर कांवड़िये की मदद का आश्वासन दिया तो उसने दूसरे साथियों से जाम खोलने के लिए कहा।
सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक की साइड लगने से कांवड़ियों को मामूली चोट आई थी। इनमें से एक की समस्या नवाबगंज थाने में चल रहे मुकदमे से जुड़ी थी। इसमें उचित मदद का आश्वासन दिया गया। आरोपी ट्रक ड्राइवर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया गया है।