कांवड़ियों ने रखी ये मांग
कांवड़ियों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग रख दी। कुछ देर बाद एसपी सिटी राहुल भाटी ने इन लोगों को बताया कि उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है तो कांवड़िये उसे मौके पर लाने की जिद करने लगे। मुश्किल से कांवड़िये वनखंडीनाथ मंदिर तक पहुंचे।
वहां उन्होंने पथराव वाली जगह पर दोबारा ले जाकर वहीं से कांवड़ यात्रा निकलवाने की मांग रख दी। अधिकारी इस पर सहमत नहीं हुए तो कांवड़ियों में आक्रोश बढ़ गया। मंदिर के पास मैदान में कुछ देर रुकने के बाद शाम सात बजे कांवड़िये पीलीभीत बाईपास पहुंच गए और सुरेश शर्मा नगर चौराहा के पास रास्ता जाम कर दिया।