फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जोगी नवादा से आज निकलेगी कांवड़ यात्रा, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा में बवाल की वजह बने कांवड़ जत्थे की अनुमति को इस बार भी निरस्त कर दिया गया है। दूसरा जत्था रविवार को तय शर्तों के साथ निकाला जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन और खुफिया अमला सतर्क है।
विज्ञापन

जोगी नवादा में पिछले साल सावन माह में खासा बवाल हुआ था। धर्मस्थल के पास रंग-गुलाल उड़ाने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई जो अगले सोमवार को बवाल में बदल गई। तब तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला किया गया था। इससे पहले इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह समेत स्टाफ निलंबित कर दिया गया। तत्कालीन एसएसपी ने ही संबंधित जत्थे को अवैध घोषित करने की रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
रविवार को कछला जाने के लिए दो जत्थों की अनुमति मांगी गई थी। इनमें से पूर्व पार्षद बनवारीलाल शर्मा के जत्थे को वैध मानते हुए एक डीजे व अन्य शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। रविवार दोपहर यह जत्था रवाना होगा जो सोमवार को वनखंडीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेगा। मौर्य गली से कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति अवैध मानकर निरस्त कर दी गई। इंस्पेक्टर अमित पांडेय पुलिस और पीएसी के साथ मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें