आंवला। सावन की शिवतेरस पर नगर में विशाल कांवड़ यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। कांवड़ यात्रा में वाहनों पर सवार कांवड़िया बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे।
बृहस्पतिवार शाम को कछला गंगा घाट से गंगा जल लेकर कांवड़िया जैसे ही कस्बे की सीमा में प्रवेश किया। लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर उनका स्वागत किया। जत्थे एक साथ पुरैना तिराहे से होते हुए फूटा दरवाजा, भुर्जीटोला आदि जगह से होते हुए गौरीशंकर गुलड़िया धाम व अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा में पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली, रामवीर प्रजापति, संजय अग्रवाल बौबी, रामबहादुर प्रजापति, विमल गुप्ता, अनिल कश्यप, वीर सिंह पाल आदि मौजूद रहे। वहीं यात्रा मार्ग में पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, मनोज मौर्य, गुलजारी लाल चंद्रा, नितिन महाराज, नितिन शर्मा, सपा नेता भूपेद्र सिंह आदि ने कांवड़ियों का स्वागत किया। संवाद
शिव तेरस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
सिरौली। कस्बे के मोहल्ला साईंदान में स्थित ढाहे वाले शिव धाम पर जलाभिषेक करने शिव भक्तों का सुबह चार बजे से रेला उमड़ने लगा। कस्बा प्रभारी देशराज सिंह के नेतृत्व में कांवड़ियों की सुरक्षा को पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर में रोशन लाल गूजर, लंबी सक्सेना, कुलदीप गुप्ता, योगेंद्र भारद्वाज आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। इसके अलावा लिलौर तपेश्वर नाथ धाम पर भी भारी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। गुरगांव में संत आश्रम गीता धाम पर भी भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन किया। संवाद
-
गायत्री शक्तिपीठ पर शिवार्चन जलाभिषेक संपन्न
आंवला। शिवतेरस के पर्व पर गंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर शिवार्चन जलाभिषेक के कार्यक्रम डॉ. विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने संपन्न कराए। यहां पर शिव साधकों ने जलाभिषेक, पंचाभिषेक, प्रदोष पूजा की। इस अवसर डॉ. विनीत ने कहा शिव ही ऐसे देवता हैं, जिनकी साधना से अनिष्ट का निवारण होता है और अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलता है। इस मौके पर प्रखर विद्यार्थी, प्रज्ञा, रामजीमल, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, चिरौंजी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
-
गौरीशंकर धाम पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
गुलड़िया। ऐतिहासिक गौरी शंकर धाम में दो दिवसीय शिव तेरस मेला के अवसर पर शुक्रवारको शिव भक्तों का रेला ही उमड़ पड़ा। मंदिर कमेटी ने बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि को ही मंदिर के कपाट खोल दिए। इस दौरान अलीगंज और सिरौली से बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन रहा। वहीं, मेले में एसपी देहात दक्षिणी मानस पारीक, एसडीएम आंवला नहाने राम, थाना अध्यक्ष सिरौली लव सिरोही मौजूद रहे। संवाद
आंवला । कावंडयात्रा में शामिल झांकी-संवाद
आंवला । कावंडयात्रा में शामिल झांकी-संवाद