फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान के खेत में लगे यूकेलिप्टस के 28 पेड़ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। किसान के खेत में लगे 28 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी हो गए। मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। कस्बे के मोहल्ला उत्तमगंज पश्चिमी निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि कस्बे के पास लखनपुर गांव में खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगा हुआ है। पेड़ सात वर्ष पुराने हैं, जो कि बड़े हो गए। वह पेड़ों को बेंचने की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह जब वह खेत पर गए तो देखा कि उनके खेत से 28 पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। खेत में देखा तो किसी वाहन के टायरों के निशान भी हैं। इससे प्रतीत होता है कि चोर पेड़ों को काटकर किसी वाहन में ले गए हैं। देवेंद्र ने थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें