रेलवे ने कोहरे के कारण कानपुर सेंट्रल से सप्ताह में एक दिन चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस को तीन दिसंबर 2024 से 25 फरवरी 2025 तक और काठगोदाम से सप्ताह में एक दिन चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को दो दिसंबर 2024 से 24 फरवरी 2025 तक निरस्त कर दिया है।
वहीं, टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस चार, 11, 18, 25 दिसंबर 2024, एक, आठ, 15, 22, 29 जनवरी और पांच 12, 19, 26 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी। सिंगरौली से प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार व शनिवार को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस पांच, 12, 19, 26 दिसंबर 2024, दो, नौ, 16, 23, 30 जनवरी, छह 13, 20, 27 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी।
त्रिवेणी एक्सप्रेस भी रहेगी निरस्त
टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन, सात, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर 2024 चार, सात, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी, एक, चार, आठ 11, 15, 18, 22, 25 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी। प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को शक्तिनगर से चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस चार, आठ 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर 2024, एम, पांच, आठ, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, दो, पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी।
13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस एक, आठ, 15, 22, 29 दिसंबर 2024, पांच, 12, 19, 26 जनवरी, दो, नौ, 16, 23 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। काठगोदाम से प्रतिदिन चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस तीन, 10, 17, 24, 31 दिसंबर 2024, सात, 14, 21, 28 जनवरी, चार, 11, 18, 25 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी।