फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कनिष्का मिश्रा बनीं एक दिन के लिए थानेदार

विज्ञापन
थाने में समस्याएं सुनती कनिष्का मिश्रा
विज्ञापन
सिरौली। मिशन सशक्त बेटी अभियान के तहत वसुंधरा इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा कनिष्का मिश्रा को एक दिन के लिए शुक्रवार को सिरौली थाना प्रभारी बनाया गया है। थाने का चार्ज संभालते ही उन्होंने सबसे पहले जन समस्याएं सुनकर उसका हाथों-हाथ निराकरण कराया। इस मौके पर उन्होंने थाने के कंप्यूटर कक्ष, रजिस्टर, परिसर का निरीक्षण किया। वहां मौजूद कोतवाल विनोद कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने उनका हौसला बढ़ाया। कनिष्का मिश्रा सिरौली के पास गांव अनवा थाना शाहबाद (रामपुर) की निवासी हैं। वह कक्षा 10 की टॉपर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास रहा। वह इसे हमेशा याद रखेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें