फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी की पत्नी-बेटे पर भी रिपोर्ट, आरोपियों के विदेश भागने की चर्चा

Sat, 29 Nov 2025 09:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी पर शिकंजा कसता जा रहा है। कन्हैया गुलाटी की पत्नी और बेटे पर भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे एक दिन पूर्व गुलाटी समेत तीन के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज हुआ था। 
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर भागी कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी की पत्नी व बेटे के खिलाफ भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखी गई है। बारादरी थाना पुलिस ने लोकेशन सर्च की तो पता लगा कि गुलाटी परिवार भूमिगत हो गया है। चर्चा है कि आरोपी विदेश भाग गए हैं।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा निवासी धर्मदास गुप्ता ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि 2019 में उन्होंने 6,86,000 रुपये कैनविज कंपनी की एफडी स्कीम में निवेश किए थे। कैनविज के सीनियर एजेंट इज्जतनगर रोड नंबर एक निवासी सलीम के कहने पर उन्होंने यह रुपये निवेश किए थे। कंपनी के दिए गए चेक बाउंस हो गए। 

जब उन्होंने चेक बाउंस होने की सूचना कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी को दी तो उन्होंने नए चेक देने का वादा किया। इसके बाद दोनों ने 281000 रुपये का नया चेक दिया। इस पर 20 अक्तूबर 2025 की तारीख थी। उन्होंने बाकी चेक बाद में देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनभर की जमापूंजी हड़प ली 
धर्मदास ने जब 20 अक्तूबर को चेक लगाया तो वह भी बाउंस हो गया। इसके बाद कन्हैया गुलाटी व राधिका गुलाटी उन्हें झूठे आश्वासन देते रहे। धर्मदास के मुताबिक वह मजदूरी करते हैं और जीवन भर की जमापूंजी कैनविज कंपनी में जमा की थी। कन्हैया गुलाटी, राधिका गुलाटी, उसके पुत्र गोपाल गुलाटी और एजेंट सलीम ने मिलकर उनकी रकम हड़प ली। बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गुलाटी परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

भूमिगत हुआ कन्हैया गुलाटी और परिवार
कैनविज कंपनी के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कन्हैया गुलाटी पर पुलिस आज तक बड़ी कार्रवाई नहीं कर सकी है। अब कन्हैया गुलाटी और उसके परिवार पर मुकदमे दर्ज होने के बाद पीड़ितों में कार्रवाई की उम्मीद जागी है। कन्हैया गुलाटी और उसका परिवार भूमिगत हो गया है। गुलाटी अपने गुर्गों से सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के जरिये संपर्क कर रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक कंपनी के लोगों में चर्चा है कि कन्हैया गुलाटी परिवार समेत विदेश भाग गया है। पुलिस कन्हैया गुलाटी और उसके परिवार की तलाश कर रही है। जरूरत पड़ने पर गुलाटी परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें