शासन ने रविवार को 17 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 36 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। बरेली के एसएसपी जोगेंद्र कुमार को हटाकर एटीएस लखनऊ में एसएसपी बनाया गया है। पीलीभीत में तैनात कलानिधि नैथानी अब बरेली के एसएसपी होंगे। बालेंदु भूषण को पीलीभीत भेजा गया है।
डॉ. एस चन्नप्पा को लखीमपुर खीरी से शाहजहांपुर और केबी सिंह को शाहजहांपुर से बुलंदशहर भेज गया। रामलाल वर्मा लखीमपुर खीरी के नए एसएसपी होंगे। अलीगढ़ के एसएसपी राजेश पांडेय अब मेरठ के एसएसपी होंगे। यहां तैनात रहीं मंजिल सैनी चार माह की छुट्टी पर हैं। आजमगढ़ के एसएसपी अजय साहनी अब अलीगढ़ केनए एसएसपी होंगे। रवि शंकर छवि आजमगढ़ के नए एसएसपी होंगे। एटीएस तैनात उमेश कुमार श्रीवास्तव का डीआईजी के पद पर प्रमोशन होने के बाद उन्हें डीआईजी कारागार बना दिया गया है। विजय ढुल को एसपी श्रावस्ती के पद से हटा दिया गया है, उन्हें मानवाधिकार भेजा गया है।