फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैकेयी ने मांगे वर, वन जाएंगे रघुवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज की ओर से आयोजित रामलीला में मंगलवार को कैकेयी-दशरथ संवाद का मंचन किया गया। अयोध्या में जब भगवान राम के राजतिलक की तैयारियां चल रही थीं, तब दासी मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेयी कोपभवन में चली गईं। राजा दशरथ उनको मनाने पहुंचे तो उन्होंने दो वर मांगे। वह भरत के लिए राजगद्दी और श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। यह सुनकर राजा दशरथ को अत्यंत पीड़ा होती है, लेकिन रघुकुल की परंपरा को कायम रखते हुए वह श्रीराम को इसकी जानकारी देते हैं। इस वचन को पूरा करने के लिए श्रीराम, सीता और लक्ष्मण वन के लिए प्रस्थान करते हैं। इघर, पुत्र वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। इस मार्मिक मंचन को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। रामलीला में गोकुलानंद पाठक, हरीश तिवारी, फकीर चंद्र टम्टा, भुवन चंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें