मार्गों पर चमकेंगे डमरू, दिखेंगे त्रिशूल
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नाथ कॉरिडोर के छह मार्गों का निर्माण तकरीबन पूरा कर दिया है। अब आगरा के ताजमहल मार्ग और लखनऊ के बेगम हजरत महल मार्ग की थीम पर इनको सजाने-संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। कहां क्या विकसित किया जा सकता है, बीडीए की टीम इसका आकलन कर रही है। बीडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मिलकर इन मार्गों को सजाएंगे-संवारेंगे।
ये काम हैं प्रस्तावित
- मार्गों से अतिक्रमण हटाएं जाएंगे, यूटिलिटी शिफ्टिंग हो सकेगी, स्ट्रीट लाइटों के संग त्रिशूल और डमरू चमकेंगे।
- कॉरिडोर के प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर शाम सात बजे के बाद लाइटिंग होगी।
- मार्ग के दोनों ओर की खाली दीवारों पर पेटिंग्स में शिव से जुड़े प्रसंग होंगे प्रदर्शित।
- मार्ग के चौराहों को सामाजिक और व्यापारिक संगठनों को गोद देकर विकसित कराएंगे।
- बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ने बताया कि नाथनगरी के मार्गों को इस तरह विकसित किया जाना है, जिससे शहर का धार्मिक महत्व बढ़े और विकास को रफ्तार मिले। कारोबार का भी विस्तार हो।