फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विश्वविद्यालय में जूनियर छात्रों ने सीनियर को पीटा

Sun, 29 Sep 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार शाम पांच जूनियर छात्रों ने एक सीनियर की पिटाई कर दी। इससे पहले शुक्रवार को सीनियर छात्रों पर जूनियर को पीटने का आरोप लगाया गया था। सीनियर छात्र की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवि के मेन बॉयज छात्रावास में बीफार्मा तीसरे वर्ष का छात्र अवनेश सिंह रहता है। आरोप है कि उसी छात्रावास में रहने वाले चतुर्थ वर्ष के छात्र अमृतांश, गौरव, अंकित आए दिन जूनियरों को परेशान करते रहते हैं। धमकाते हैं कि वे उन्हें शुभ प्रभात और नमस्ते कहें। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे अवनेश के कमरे के सामने से बीफार्मा के चौथे वर्ष के छात्र अमृतांश व गौरव सिंह गुजर रहे थे। उन्होंने खिड़की पर हाथ मारा। इस पर अवनेश के कमरे से बाहर आने पर उससे नशा करने के लिए कहा, विरोध पर अवनेश की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंचे और अवनेश से लिखित में शिकायत करने के लिए कहा, लेकिन उसने शिकायत से मना कर दिया। शनिवार शाम को एमबीए विभाग के सामने से बीफार्मा चौथे वर्ष का छात्र अंकित यादव कोचिंग पढ़ाने के बाद छात्रावास की ओर जा रहा था, तभी अवनेश सिंह व उसके पांच-छह साथियों ने अंकित की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पास में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कराया और सूचना मुख्य नियंता को दी। इस पर सुरक्षा प्रभारी सुधांशु ने रुहेलखंड चौकी से पुलिस बुला ली। मामले में अंकित ने अवनेश के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

छह बजे किया आउट, चला गया घर
विवि से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीनियर छात्रों से बदला लेने के लिए अवनेश ने लिखित में शिकायत न देकर खुद निपटने की बात अपने साथियों से कही थी। शाम को करीब छह बजे छात्रावास से घर जाने की बात कहकर निकला। उसके बाद अंकित की पिटाई कर दी। वार्डन डॉ. अजीत ने भी छात्र से शिकायत लिखित में मांगी, लेकिन वह इन्कार करता रहा।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है मारपीट
बीफार्मा के छात्रों के बीच पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है। इससे पहले फ्रेशर पार्टी के लिए जूनियर पर चंदा देने की धमकी देने का आरोप लगा था। इसके साथ ही छात्रावास में भी छात्रों के गुट आपस में भिड़ते रहते हैं।

वर्जन...
छात्र अवनेश ने अपने साथियों के साथ अंकित की पिटाई की थी। सूचना पर पुलिस को बुलाया था। एक छात्र ने तहरीर दी है। विश्वविद्यालय स्तर से भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - सुधांशु शर्मा, सुरक्षा प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें