फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं में तैनात जेई की सड़क हादसे में मौत, बैठक से लौटते समय वाहन ने मारी थी टक्कर

Tue, 15 Oct 2024 03:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से जेई शशि प्रकाश गुप्ता की मौत हो गई। वह मूल रूप से चंदौली जिला के रहने वाले थे। तीन साल से बदायूं में तैनात थे। 
विज्ञापन
जेई शशि प्रकाश गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला चंदौली के थाना चकिया के गांव बलिया निवासी 30 वर्षीय शशि प्रकाश गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बदायूं में बिजली निगम के जेई के पद पर तैनात थे। शशि प्रकाश के भाई ने बताया कि वह तीन साल से बदायूं के थाना बिसौली के अंतर्गत गांव उदरा बिजली उपकेंद्र पर जेई पद तैनात थे। विभागीय बैठक समाप्त होने के बाद बाइक से कमरे पर जा रहे थे। बिसौली थाना क्षेत्र के सिद्धपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर बरेली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां लाते समय उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर मिलते ही पत्नी गीता देवी भी अस्पताल पहुंच गई। शशि प्रकाश के एक बेटी और दो बेटे हैं। बिसौली पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें