फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेडियम में नहीं जूडो के कोच, यू-ट्यूब से हुनर सीख रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जूडो के खिलाड़ियों के लिए शहर में सुविधाओं का अभाव है। स्टेडियम में खेल के लिए जरूरी मैट तक उपलब्ध नहीं हैं। प्रशिक्षक की तैनाती नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

यू-ट्यूब और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से खिलाड़ी हुनर सीख रहे हैं, पर कोच के अभाव में खेल की बारीकियां सीखने में उन्हें दिक्कतें आ रहीं हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि शहर में इस खेल के लिए बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। मैट न होने से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा रहता है। इस वजह से वे अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पा रहे हैं।
शहर में खेल सुविधाओं की बदहाली की वजह से कई युवा जूडो खिलाड़ियों का हौसला टूट रहा है। संसाधनों और कोच के अभाव में उनको बीच में ही खेल छोड़ना पड़ रहा है। वहीं, कई खिलाड़ी अब शहर से बाहर जाकर प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी प्रशिक्षक के बिना ही अभ्यास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें