फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही चला रहा था जुए का अड्डा

Mon, 19 Oct 2015 12:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना कैंट के बरकलीगंज गांव में तालाब के किनारे पुलिस ने छापा मारकर एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके साथी बाइकें छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके सेे बारह बाइकें  और दो हजार रुपये मिलने की बात कह रही है, लेकिन अंदर की बात कुछ और है। ग्रामीणों का कहना है कि थाने का ही एक सिपाही जुए का अड्डा चलाता है। नेताओं को भी यहां से होने वाली कमाई का हिस्सा जाता है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को बभिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र राणा ने एक सिपाही के साथ जुए के अड्डे पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर जुआरी बाइकें छोड़कर भाग गए। मीडिया कर्मियों के बीच सूचना यह पास हुई कि करीब सात लाख रुपये का जुआ पकड़ा गया है। व्हाट्स एप पर भी मैसेज चलने लगा। सूचना पर एसएसआई वीके आर्या भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से गजराज सिंह यादव उर्फ बंटी निवासी ग्राम अय्यापुर को गिरफ्तार कर लिया। बाइकों को ट्रैक्टर-ट्राली से लादकर पुलिस थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि बंटी के पास से उन्हें दो हजार रुपये मिले हैं। बाइकों के रजिस्ट्रेशन से जुआरियों के नाम का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक चार लड़के जुए के अड्डे पर रहते हैं। थाने का एक सिपाही रोजाना जुए के अड्डे पर जाता है। उसी की शह पर जुए का अड्डा चल रहा था।

किला में चल रहा है जुए का अड्डा
-पुलिस के संरक्षण में किला नदी किनारे नन्हें का जुए का अड्डा चल रहा है। किला पुलिस को इस अड्डे से हर महीने मोटी रकम मिलती है। क्राइम ब्रांच को भी जुआ कराने वाला मोटी रकम देता है। यहां कई साल पहले पुलिस की छापामारी के दौरान नदी में कूदने से एक जुआरी की मौत हो गई थी। इसी के बहाने पुलिस वहां जाने की बात जुआरी के डूबने की बात कहकर टाल देती है। पुलिस के आला अफसरों को भी नदी के बहाने से ही समझा दिया जाता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें