फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जनता के साथ मजाक... दो बार हो चुके हैं टेंडर, अब तीसरे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के पटेल विहार व अनुपम नगर में जन सुविधाओं की स्थिति बदतर बनी हुई है। यहां सड़कें हैं, न सीवर लाइन। पानी की निकासी के लिए भी कोई इंतजाम नहीं हैं। यह अधिकारियों की बेपरवाही के कारण हुआ है। दो बार टेंडर होने के बाद भी काम नहीं हुआ। अब तीसरा टेंडर होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पटेल विहार में क्षतिग्रस्त सड़क और उस पर भरे गंदे पानी व कीचड़ की वजह से स्कूली बच्चों के साथ लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। सोमवार को महिलाओं ने गंदे पानी में उतरकर विरोध जताया था। इसके बाद से नगर निगम का अमला सक्रिय हुआ है। सामने आया है कि 25 फरवरी 2024 को पहला और 28 जून को आचार संहिता के बाद दूसरा टेंडर हुआ था। इस दौरान एक-दो कागजों की वजह से सड़क के टेंडर काे कैंसिल कर दिया गया।

27.56 लाख रुपये का था एस्टीमेट
दो बार हुए टेंडर का एस्टीमेट 27.56 लाख रुपये का बनाया गया था। इसमें सड़क को ऊंचा कर पटेल विहार पानी की टंकी की ओर से राजीव काॅलोनी के गली नंबर 15 के जोड़ तक की सड़क और नाली का निर्माण होना था, जो अधिकारियों की बेपरवाही की वजह से नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन


ठेकेदारों के एक-दो कागजात ही कम थे। सिर्फ और सिर्फ विभागीय कमी की वजह से काम नहीं हो सका। दो बार टेंडर हो चुके हैं। एक बार टेंडर आ गए थे, दूसरी बार आए ही नहीं। अब तीसरी बार टेंडर होने वाला है। - सौरभ, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें