फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आशा भोसले के गाए गाने से झुमके संग झूमा कारोबार, सालाना 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया टर्नओवर

Mon, 13 Apr 2026 10:43 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महान गायिका आशा भोसले के गाए गीत झुमका गिरा रे... ने बरेली शहर को नई पहचान दी। इसके साथ ही यहां झुमके के कारोबार में भी चार चांद लगे। कारोबारियों के मुताबिक इस गाने की वजह से ही झुमके के कारोबार का सालाना 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
झुमका चौराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुमका बरेली के बाजार में गिरा या नहीं... ये अलग बात है, लेकिन महान गायिका आशा भोसले के गाए गीत झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में... से शहर के कारोबार को पंख लगे। यहां सोने और आर्टिफिशियल ज्वैलरी में सर्वाधिक बिक्री झुमके की है। अनुमानित सालाना 30 करोड़ रुपये का टर्नओवर होता है। बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, गीत का ही असर है कि अब दूसरे जिलों, राज्यों व देशों से आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी, जायरीन, कलाकार और अभिनेता भी आर्थिक क्षमता के अनुसार झुमका जरूर खरीदते हैं। सोने के झुमकों का अनुमानित सालाना कारोबार करीब 25 करोड़ का है। 

विज्ञापन


आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी नदीम शम्सी प्रिंस के अनुसार प्रतिवर्ष करीब पांच करोड़ के  इमिटेशन झुमके का कारोबार हो रहा है। यह सिर्फ गीत की वजह से मुमकिन हुआ। प्रिंस के मुताबिक, जो भी लोग बाहर से आते हैं, वे बिना झुमका  लिए नहीं लौटते। वह एक बार में ही 12 या 24 झुमकों का सेट लेते हैं, ताकि घर जाकर परिजनों समेत करीबियों को भी बरेली का झुमका उपहार स्वरूप दे सकें।  

हल्के, भारी कई डिजाइन के बिकते हैं झुमके 
बरेली के बाजार में पारंपरिक से लेकर आधुनिक शैली के सोने, डायमंड, कुंदन, पोलकी समेत हैंडमेड गोल्ड के साथ फैंसी और हल्के वजन के झुमके भी बिकते हैं। खन्नू मोहल्ला, बमनपुरी, बिहारीपुर जैसे पुराने मोहल्लों में पारंपरिक डिजाइनर झुमके हाथ से बनाए जाते हैं। इमिटेशन झुमके में मौना, कानचेन झुमका खूब बिकता है। ये 20 से लेकर चार सौ रुपये तक में मिलते हैं। सोने के झुमके वजन, कैरट के अनुसार मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
इस गीत की लोकप्रियता ने बरेली को एक पर्यटन स्थल के रूप में भी बढ़ावा दिया है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक झुमका सिटी को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। जीरो प्वॉइंट पर स्थापित झुमके की प्रतिकृति पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। अब इस जगह को जीरो प्वॉइंट के बजाय झुमका चौराहे के रूप में जाना जाता है। इस झुमके ने झुमका गिरा रे... से व्हॉट झुमका तक का सफर तय कर लिया है।

वर्ष 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म बनी। इसके प्रमोशन के लिए 22 जुलाई 2023 को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शहर आए तो झुमका चौराहे पर ही आयोजन हुआ था। पर्यटकों का आवागमन बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ हुआ है। अब स्थानीय प्रशासन और नागरिक भी इस पहचान को बनाए रखने और इसे और विकसित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें