सुंदरीकरण योजना में खर्च होंगे 17.5 करोड़ रुपये
गांधी उद्यान के सुंदरीकरण का काम वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। यह नवंबर 2019 में पूरा हुआ, जिस पर करीब 1.22 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जनवरी से जुलाई 2022 के बीच स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पाथवे और खराब पड़े फव्वारे का जीर्णोद्धार कराया गया। जनवरी 2026 में नगर निगम ने 17.5 करोड़ रुपये की व्यापक सुंदरीकरण योजना भी सामने रखी है। इस योजना के पहले चरण के लिए 3.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति बताई गई है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम के बजट से गांधी उद्यान में झुमका व शिव का डमरू लगा त्रिशूल लगाया जाएगा। इसके लिए कुल 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पार्क के अंदर स्थल चयन किया जाना बाकी है। दिवाली के बाद काम पूरा हो जाएगा।