फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो घरों से जेवर, देशी घी समेत सात लाख के सामान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव भदपुरा में बृहस्पतिवार रात दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर दोनों घरों से जेवर, देशी घी आदि चोरी कर ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

भदपुरा गांव निवासी पप्पू शर्मा और राजपाल ने बताया कि वह लोग अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी राजपाल के घर के पीछे कमरे की दीवार में नकब लगाकर चोर घुस गए। वहां से जेवर, 15 हजार रुपये ले गए। वहीं, पप्पू शर्मा के घर में घुस चोर जेवर, पांच किलो देशी घी, चावल, बर्तन आदि चोरी कर ले गए। सुबह में पीड़ितों की सूचना पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दोनों लोगों के घरों से जेवर, नकदी आदि मिलाकर करीब सात लाख रुपये की चोरी की बात बताई गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें