फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरक्षी समेत दो के घरों से आठ लाख के जेवर व नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। चोरों ने शनिवार की रात एक ही गांव में नकब लगाकर आरक्षी समेत दो लोगो के घरों से नकदी और जेवर पार कर दिया। दोनों गृह स्वामियों ने घटना की तहरीर भोजीपुरा थाने में दी है। शनिवार की रात थाने के गांव रूपपुर निवासी मुश्ताक हुसैन के घर में चोर नकब लगाकर घुस गए। वे घर में रखे बक्से का कुंडा तोड़कर तीन तोला सोने के झूमर, डेढ़ तोला टीका, तीन तोले का हार, एक तोला टीप व अन्य आभूषण और 20 हजार रुपये नकद ले गए। मुश्ताक अली ने बताया कि चोरी गए गहने व रुपये उनके पुत्र मो. रिजवान के हैं। मो. रिजवान पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर जनपद सीतापुर के थाना पेशवा में तैनात हैं। इसके अलावा रूपपुर के ही मुकर्रम अली के घर में नकब लगाकर सोने की झुमकी, सोने का पैंडल और एक लाख रुपये चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

दोनों गृह स्वामियों को घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें