फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पार कर रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
आंवला। मृतक ​शिफा का फाइल फोटो-श्रोत स्वजन
विज्ञापन
हादसे के बाद कार पलटी, चालक रफूचक्कर, दूसरा कार सवार पकड़ा गया
विज्ञापन

नवाबगंज। सड़क पार कर घर जा रहे एक किसान को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन उससे पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के बिथरी गांव के 51 वर्षीय वेदप्रकाश खेती-किसानी करते थे। उनकी पत्नी रजनी मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शनिवार की देर रात वह बिथरी गांव में सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी कार की चपेट में आ गए। उनकी मौत की परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद भाग रही कार सड़क पर पलट गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। कार में सवार अंकुर गंगवार निवासी भुता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन


आंवला। टूरिस्ट बस की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से भाग गया।
मनौना गांव निवासी खुशमुद्दीन बाइक द्वारा बेटी को दवाई दिलाने आंवला आ रहे थे। इसी दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रही टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पिता-पुत्री घायल हो गए। मौके पर जमा हुए राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी 15 वर्षीय बेटी शिफा ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बस लखीमपुर से श्रद्धालुओं को लेकर मनौना स्थित खाटूश्याम मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के बाद सभी लोग वापस जा रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि बस चालक भाग गया है। संवाद
चार-बहन भाइयों में सबसे थी छोटी
किशोरी चार-बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। इस मामले मृतक किशोरी के भाई निजाम की ओर से अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अन्य हादसे में महिला घायल

रविवार सुबह भी मुजफ्फरनगर निवासी महिला परिवार संग मंदिर में दर्शन करने बाद लौट रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में गंभीर घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद

साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हादसे में दंपती घायल

मीरगंज। रविवार को साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे दंपती सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। केमरी रामपुर निवासी शहाना (30 वर्ष) पत्नी शराफत और दियुरिया अब्दुल्लागंज निवासी मेहंदी हसन ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अब्दुल्लागंज के पास एक मैजिक वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के दौरान मेहंदी हसन को जिला अस्पताल भेजा गया गया। संवाद
विज्ञापन


अनियंत्रित कंटेनर ने कार में मारी टक्कर

मीरगंज। नेशनल हाईवे एएन ए कट के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पीड़ित की तहरीर पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित बीरेंद्र पाल निवासी सेक्टर एक वसुंधरा गाजियाबाद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुबह 11 बजे बरेली की ओर से गाजियाबाद जा रहे थे, जब उनकी कार एएनए कट थाना फतेहगंज पश्चिमी के पास पहुंची तो पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें