फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर से ढाई लाख के जेवर व नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव के एक घर से जेवर व नकदी चोर रविवार देर रात चुरा ले गए। मामले में सोमवार को थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित अंकित मौर्य ने बताया कि रविवार रात गांव में बिजली गुल हो गई थी। वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे उन्हें नीचे से कुछ आहट सुनाई दी। संदेह होने पर जब वह नीचे आए तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने की चेन, टीका, अंगूठी, कुंडल, पायल समेत ढाई लाख के जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी गायब थे। थाना मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें