फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व मंत्री के भाई के घर से जेवर समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल (बरेली)। सपा सरकार में मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार के भाई के घर चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चोर जेवर सहित घर का अन्य सामान उड़ा ले गए। चोरों ने इसके अलावा दो अन्य घरों पर भी हाथ साफ कर लिया। पूर्व मंत्री के भतीजे कुंवर पाल गंगवार ने हाफिजगंज थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मुआयना किया है।
विज्ञापन


गांव अहमदाबाद में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के भाई लखपत राय पुश्तैनी घर में परिवार के साथ रहते हैं। लखपत राय के पुत्र कुंवरपाल गंगवार ने बताया कि उनके पिता का बरेली के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। तब परिवार के लोग घर में ताला डालकर बरेली गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर लौटकर आए तो मेन गेट पर ताला लगा था लेकिन रसोईघर और कमरे का ताला टूटा हुआ था।

-

रसोई में दाल व घी तक नहीं छोड़ा
चोरों ने सेफ व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी दो तोला सोने की चूड़ी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने गैस सिलिंडर, चूल्हा, सीलिंग फैन और रसोई में रखा सामान चोरी कर लिया। चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर उसमें उसमें रखी दालों और मसालों तक को नहीं छोड़ा। वहां रखे देसी घी के डिब्बे भी खाली कर दिए। सूचना पर पहुंची हाफिजगंज थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं चोरों ने बराबर में ही राम सिंह और राज बहादुर के घर को निशाना बनाया। राज बहादुर के घर से पांच हजार रुपये व गैस सिलिंडर और राम सिंह के घर से पानी की मोटर चोरी कर ले गए। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें