फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस व एसओजी के साथ ही जेल कर्मियों की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। अभी तक हरपाल ने अपने किसी परिजन या करीबी से संपर्क नहीं साधा है।
विज्ञापन

जिस दिन हरपाल फरार हुआ था, उसी दिन उसकी पत्नी, बेटी के साथ फतेहगंज पूर्वी स्थित गांव से उससे मिलने जेल आने वाली थी। रास्ते में देर होने की वजह से वह जेल की बजाय अपने मायके कैंट के नकटिया में रुक गई थी। अगले दिन उन्हें हरपाल से मिलना था, इससे पहले शाम को ही वह फरार हो गया। इससे दस दिन पहले भी पत्नी हरपाल से मुलाकात करने जेल आई थी। माना जा रहा है कि उसकी फरारी के बारे में पत्नी को कुछ जानकारी हो सकती है। पुलिस ने पत्नी समेत परिवार के कई लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं, पर कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
मेहनत से हरपाल ने जीता था अफसरों का भरोसा

उम्रकैद की सजा होते ही हरपाल ने जेल से भागने की योजना बना ली थी। सवा साल में उसने अपने काम और व्यवहार से जेल अफसरों व कर्मियों का दिल जीत लिया। सूत्र बताते हैं कि वह बेहद कम बोलता था। सिर्फ काम से मतलब रखता था। जो काम बताया जाता था, उसे कर लेता था। इसी भरोसे की वजह से वह कई ऐसी जगह तक चला जाता था, जहां अन्य कैदियों के जाने की इजाजत नहीं थी। इसी भरोसे को तोड़कर वह फरार हो गया। अब अधिकारी-कर्मचारी पछता रहे हैं कि उस पर जरूरत से ज्यादा भरोसा क्यों किया? अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


कैदी हरपाल की हरसंभव स्थानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस के साथ अन्य टीमों को भी लगाया गया है। जल्दी ही उसे तलाश कर लिया जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें