मृतका गोल्डी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। बरेली में सिंचाई विभाग में तैनात जेई प्रदीप तोमर की पत्नी गोल्डी (40) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में दुपट्टे से लटका मिला। मरने से पहले उन्होंने देर रात तक मोबाइल फोन चलाया था। परिजनों के अनुसार, गोल्डी ने यूट्यूब पर पहले फंदा लगाने का तरीका सीखा, जो सर्च हिस्ट्री दिख रहा है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र की हाजी बिल्डिंग निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी पत्नी गोल्डी कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। काफी उपचार के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। वह बुधवार को बरेली में थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पत्नी की मौत की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि सुबह जब मां झाड़ू लगाने के लिए उठीं, तब उन्होंने पर्दे के नीचे पत्नी के पैर लटके देखे। परिजनों ने बताया कि गोल्डी व उनके बेटे देर रात तक मोबाइल फोन चला रहे थे। इसके बाद दोनों बेटे शौर्य और कुशाग्र सो गए। इसके बाद गोल्डी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। संवाद
मृतका गोल्डी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन