फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जीप, टेंपो से टकराई बस, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
बस
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट पर उत्कर्ष मैनेजमेंट कॉलेज की बस ब्रेक फेल होने से बेकाबू होकर टेंपो और जीप में टकरा गई। हादसे में टेंपो और जीप में सवार 12 यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि उस वक्त बस में छात्र नहीं थे। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बस का ड्राइवर भाग गया।  
विज्ञापन

खड़ौआ स्थित उत्कर्ष मैनेजमेंट कॉलेज की बस सोमवार सुबह आठ बजे छात्रों को लेने फतेहगंज पश्चिमी की तरफ जा रही थी तभी परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट पर बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बेकाबू होकर बस सामने से आ रही जीप और टेंपो से टकरा गई। हादसे से टेंपो और जीप में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने टेंपो और जीप में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों के 12 घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें