फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने पूर्व उपसभापति से की अभद्रता पार्षदों ने कोतवाली में किया हंगामा

विज्ञापन
कोतवाली में मांग पत्र देते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कुतुबखाना बिजलीघर के जेई के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

बरेली। पूर्व उपसभापति छंगामल मौर्य ने बिजली विभाग कुतुबखाना बिजलीघर के जेई पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। देर रात कोतवाली पहुंचे पार्षदों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वहां हंगामा भी किया।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में छंगामल मौर्य ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के भाई सुनील मौर्य के कुतुबखाना सब्जी मंडी के पास फड़ का बिजली कनेक्शन होना था। जेई कनेक्शन देने की बजाय उन्हें कई दिन से टरका रहे थे। सुनील ने उनसे कनेक्शन कराने के लिए कहा तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से पत्र लिखवाकर दिलवाया। इसके बाद भी जेई कनेक्शन नहीं दे रहे थे। उन्होंने फोन किया तो जेई ने दो-चार दिन में कनेक्शन करने की बात कही लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद कोई असर नहीं दिखा। इस पर बृहस्पतिवार को उन्होंने जेई को फोन किया तो जवाब मिला कि वह फड़ का कनेक्शन नहीं करेंगे। उन्होंने एतराज जताया तो जेई ने अभद्रता कर देख लेने की धमकी दी और कुतुबखाना बिजलीघर आने को कहा। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन जेई वहां नहीं मिले।
छंगामल मौर्य ने बताया कि वह सर्किट हाउस में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलने जा रहे थे लेकिन कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है इसलिए वह रुक गए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो मुख्यमंत्री से मिलकर मामले में शिकायत करेंगे। बताया कि जेई पहले भी पार्टी के कुछ लोगों से अभद्रता कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें