फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ जेई निलंबित, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए नदौसी क्षेत्र के अवर अभियंता आबिद हुसैन को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। वहीं, एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भी भेज दिया गया।
विज्ञापन

बल्लिया निवासी सुनील कुमार ने नौ सितंबर को नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन दिया था। जेई सुशील कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। जब एस्टीमेट बना तब तक सुशील कुमार का तबादला हो गया। उनकी जगह आए आबिद हुसैन ने कनेक्शन देने के बदले 30 हजार रुपये मांगे। सुनील कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को जाल बिछाकर जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आबिद हुसैन को निलंबित किया गया है। अब विभागीय जांच शुरू होगी। जांच के निष्कर्ष पर अगली कार्रवाई होगी। एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह के मुताबिक, जेई के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैै। आरोपी को जेल भी भेज दिया गया। 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए जेई के कमरे से 1.42 लाख रुपये और जेब से 8200 रुपये बरामद हुए। आरोपी इनका कोई हिसाब नहीं दे पाया। विवेचना में इस पर भी छानबीन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें