फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर कस्बे में गरजी जेसीबी, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका के अधिकारियों ने कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया। जेसीबी के गरजने से कब्जेदारों में खलबली मची रही। नपा के अधिकारियों ने नगर के मेन रोड पर फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटवाया। नगर पालिका ने उनका सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दुकानदारों द्वारा फुटपाथ तक अतिक्रमण कर दुकान लगाई जा रही है। प्रभावी कार्रवाई न होने से पालिका के फुटपाथ पर अतिक्रमण होता रहता है। नगर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर जिला अधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में नगर के व्यापारियों व समाजसेवियों ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई थी। सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला समेत नगर पालिका की टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें