फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी में गरजी जेसीबी, अतिक्रमणकारियों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के शुरू होते हुए कई कब्जेदार हटे पीछे, शेष रह गए लोगों को मिली चेतावनी
विज्ञापन

बहेड़ी। कस्बे में आखिरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया। इस दौरान नगर पालिका की जेसीबी खूब गरजी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही। अभियान के शुरू होते ही कई कब्जेदार पीछे हट गए तो डट गए, लेकिन उनकी पालिका की टीम के आगे एक न चली। टीम ने शेष रह गए लोगों को शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। एसडीएम इशिता किशोर ने भी दीपावली बीत जाने के बाद अभियान शुरू न होने को लेकर बृहस्पतिवार को नाराजगी जताई थी। इधर, शुक्रवार को पालिका की टीम जेसीबी मशीन लेकर कस्बे में पहुंची। नैनीताल रोड मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

जुर्माना वसूलने की तैयारी शुरू
पहले दिन थाना परिसर से लेकर सम्राट टॉकीज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि कस्बे के प्रत्येक मार्ग पर लगातार यह अभियान चलेगा। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार ,पालिका के सफाई एवं खाद निरीक्षक अहमद हसन, राजस्व निरीक्षक , कानूनगो इस कार्रवाई में मौजूद रहे।
विज्ञापन


कस्बे में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो चुका है। इसको लेकर कोई भी किसी तरह की रियायत की बात न कहे। एक समान रूप से इस अभियान को चलाया जाएगा। कस्बे को साफ सुथरा और हरा-भरा करने की मुहिम में सभी लोग साथ दें।
- इशिता किशोर, एसडीएम बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें