फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवाओं को सफलता का मंत्र देंगी जया किशोरी, 10 जून को फ्यूचर यूनिवर्सिटी में होगा कार्यक्रम

Sat, 07 Jun 2025 10:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला और फ्यूचर यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेज परिसर में 10 जून को ‘क्षितिज : विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके विशेष प्रेरक सत्र को सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रसिद्ध कथावाचक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी 10 जून को बरेली शहर में होंगी। अमर उजाला और फ्यूचर यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेज परिसर में होने वाले कार्यक्रम ‘क्षितिज : विचारों से बदलाव तक’ के विशेष प्रेरक सत्र को वह शाम साढ़े पांच बजे संबोधित करेंगी। 

विज्ञापन


यह कार्यक्रम छात्रों और शहर के अन्य इच्छुक श्रोताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। यहां वे जया किशोरी से आस्था, ज्ञान, आत्मबल, सफलता और समय प्रबंधन का मंत्र ले सकेंगे।  आधुनिक मीरा के नाम से प्रसिद्ध जया किशोरी के व्याख्यान न केवल धार्मिक होते हैं, बल्कि उनमें व्यावहारिक जीवन के लिए भी कई महत्वपूर्ण संदेश छिपे होते हैं। ये संदेश युवाओं को सही दिशा दिखाने में सहायक होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। फ्यूचर यूनिवर्सिटी प्रबंधन में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने बताया कि हमें खुशी है कि जया किशोरी जी ने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया है। उनके विचार निश्चित रूप से हमारे छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें