जी टीवी के धारावाहिक एक था राजा, एक थी रानी में बरेली के जतिन सूरी नजर आएंगे। वह इसमें मुख्य किरदार निभा रहे राजा के जिगरी दोस्त शशि बने हैं। धारावाहिक काफी चर्चित है।
विज्ञापन
जतिन ने बीकॉम बरेली कॉलेज से किया है। वह दो साल पहले मुंबई गए थे। उनके पिता कमल सूरी इस्लामियां मार्केट में दो पहिया वाहनों के स्पेयर पार्ट के विक्रेता हैं। सिविल लाइंस में रहने वाले जतिन सूरी इससे पहले भी कई धारावाहिक में छोटे किरदार निभा चुके हैं।