फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांवों में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांवों में भी अब सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। शासन ने जिले की पांच सहकारी समितियों को जनऔषधि केंद्र खोलने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

योजना के तहत फिरोजपुर, गुलड़िया, आंवला पूर्वी, सतुईया खुर्द, अलीगंज समितियों का चयन किया गया है। इन समितियों ने सूर्यदेव लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट से अनुबंध किया है।
विज्ञापन

यह ट्रस्ट इन केंद्रों का संचालन करेगा। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह मॉडल सफल होता है तो और भी समितियों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इससे ज्यादा गांवों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। संस्था की ओर से गांवों में पैथोलॉजी लैब खोलने पर भी मंथन चल रहा है। इससे ग्रामीणों को खून संबंधित जांचों के लिए कहीं भागदौड़ करने जरूरत नहीं पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें