फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे सिविल लाइंस में लग रहा जाम, जल्द बनाएं श्यामगंज से चौपुला तक सड़क

विज्ञापन
सुभाष नगर पुलिया पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने नगर आयुक्त और जल निगम के एक्सईएन को लिखा पत्र

बरेली। सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई किए जाने के बाद दुर्दशाग्रस्त हुई श्यामगंज से चौपुला तक सड़क पर यातायात बाधित होने की वजह से सिविल लाइंस के तमाम रास्तों पर जाम लग रहा है। एसपी ट्रैफिक ने नगर आयुक्त और जल निगम के एक्सईएन को लिखे पत्र में इसका जिक्र करते हुए जल्द इस मार्ग पर सड़क का निर्माण कराने को कहा है।
विज्ञापन

सीवर ट्रंक लाइन डालने के लिए खुदाई होने के बाद श्यामगंज से चौपुला तक सड़क की बुरी तरह दुर्दशा हो चुकी है। करीब छह महीने से इस सड़क पर आवागमन बाधित है जिस वजह से सारा ट्रैफिक श्यामगंज बाजार से निकल रहा है। श्यामगंज की गलियों में मोटर साइकिलों और टेंपो की भरमार की वजह से दिन भर जाम लगा रहता है। पिछले दिनों इस सड़क पर सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है लेकिन फिर भी उसे ऊबड़खाबड़ हाल में छोड़ दिया गया है जिसकी वजह से इस सड़क पर गुजरना मुश्किल है। अक्सर हादसे भी होते रहते हैं।
एसपी ट्रैफिक संजीव कुमार बाजपेई ने अब नगर आयुक्त और जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस सड़क का जल्द निर्माण कराने का अनुरोध किया है ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सके। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि सड़क पर अभी पुरानी लाइन को सही करने का काम चल रहा है। जनवरी की शुरुआत में पत्थर डालकर रोलिंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें