फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर खुले में न करें कुर्बानी: दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ने की अपील, कहा- गड्ढे में दफन करें अवशेष

Tue, 27 Jun 2023 10:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि 29 जून को सुबह नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा, जो एक जुलाई को सूर्यास्त तक जारी रहेगा। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे किसी की भावन को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव एवं काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी के दामाद फरमान हसन खान ने कहा है कि इस बार ईद-उल-अजहा 29 जून को मनाया जाएगा। सुबह नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा, जो एक जुलाई को सूर्यास्त तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि खुली जगह पर कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद अवशेष को जमीन में दफन कर दें। यह भी ख्याल रखें कि कुर्बानी के बाद खून नालियों में न बहे। कुर्बानी से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे किसी की भावन को ठेस पहुंचे। इस पर्व को सभी मिल जुलकर मनाएं।

Trending Videos
विज्ञापन

इस बार ईदगाह पर नमाज के समय में बदलाव 

बरेली में ईद-उल-अजहा पर इस बार ईदगाह में नमाज का वक्त बदला गया है। सुबह 10:30 बजे होने वाली नमाज अब सुबह 9:30 बजे होगी। लोगों के मशवरे के बाद काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खान कादरी की ओर से यह फैसला लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- UP News: उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे हैं तो चरित्र प्रमाणपत्र जरूर ले जाएं, नहीं तो पुलिस कर सकती है पूछताछ

ईदगाह कर्बला कमेटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सरताज हुसैन नूरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 29 जून को ईदगाह में होने वाली ईद-उल-अजहा की नमाज काजी-ए-हिंदुस्तान अदा कराएंगे। समाज के लोगों से अपील की गई है कि बदले हुए वक्त पर नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें