फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ - दिल्ली हाईवे पर सुबह से शाम तक जाम

विज्ञापन
लखनऊ दिल्ली हाइवे पर लगा सुबह से शाम तक जाम। - फोटो : BAREILLY
विज्ञापन
फतेहगज पूर्वी। कोहरे के साथ ही शनिवार सुबह हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ट्रेनों का आवागमन ज्यादा होने से मीरानपुर कटरा की तरफ जाम लगने लगा, जो थोड़ी ही देर में फतेहगंज पूर्वी तक पहुंच गया। इसके बाद मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाने में जुट गई, फिर भी शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घना कोहरा होने से हाईवे पर वाहनों के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई थी। इस दौरान कई ट्रेनों को गुजारने के लिए हुलासनगरा क्रॉसिंग बार-बार लंबे समय के लिए बंद रहने से मीरानपुर कटरा की ओर से जाम लगने लगा। जब फाटक खुला तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में वाहन आमने सामने आ गए। इसके बाद जाम बढ़ता चला गया और मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर व फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर को भी पार कर गया। जाम भीषण होने पर पुलिस हरकत में आई और छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग से निकलवाया। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक हाईवे पर जाम में वाहन फंसे रहे। दोपहर बाद धूप निकली तो वाहनों ने हाईवे पर रेंगना शुरू किया। फिर भी शाम तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें