फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामगंज, बरेली कालेज के सामने जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवकाश के दिन भी शहर को जाम से निजात नहीं मिल रही है। शनिवार को बरेली कॉलेज के सामने और श्यामगंज में लोग दिन भर जाम से जूझते रहे। यही हाल जिला अस्पताल रोड का रहा। सेटेलाइट से कालीबाड़ी तक का रोड तो इन दिनों जाम का पर्याय बन गया है। इस रोड पर करीब आधा दर्जन ऐसे प्वाइंट हैं, जहां रोजाना ही घंटों जाम लगता है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के सामने नाला निर्माण हो रहा है। बरेली कॉलेज चौराहे से नगर निगम कार्यालय के पहले तक सड़क की एक लेन पर खोदाई से निकली मिट्टी के ढेर लगे हैं। बरेली कॉलेज के सामने से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के निकलने का रास्ता नहीं है। दोपहिया वाहन ही यहां से बमुश्किल निकल पा रहे हैं। ऐसे में यहां रोज जाम लग रहा है।
जल निगम ने पंद्रह दिनों में नाले का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। इससे श्यामगंज तक जाम के हालात बन रहे हैं। यहां नाला निर्माण और आगे पटेल चौक पर सीवर लाइन बिछाने के लिए हो रही खोदाई के कारण नावल्टी रोड और जिला अस्पताल रोड पर भी जाम के हालात बन गए हैं। किला रोड का भी हाल बुरा है। हालांकि कंपनी बाग चौराहे पर सर्किट हाउस रोड खुल जाने से जाम से राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें