फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पानी के सैंपल लेकर कराएं जांच, रिपोर्ट दे जल निगम, इंदौर में हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट

Tue, 06 Jan 2026 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदौर में दूषित पानी से हुई लोगों की मौत को लेकर बरेली जिला प्रशासन भी गंभीर हुआ है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि जल निगम शहर के सभी वार्डों में पीने के पानी की सैंपलिंग कराकर रिपोर्ट पेश करे। स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय रहे। यदि कहीं से पानी से संबंधित बीमारियों के मरीज आएं तो जानकारी जिला प्रशासन को जरूर दें।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन (जल निगम) पानी की जांच कराएं। जल सखी अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करें। क्लोरीन का वितरण प्रत्येक स्थान पर करा कर उसके लाभ के बारे में बताएं। इसके लिए जोनवार टीम बनाकर मॉनिटरिंग भी हो। नगर निगम, नगर पंचायतों या ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी दूषित जलापूर्ति हो रही है तो उसकी सूचना तत्काल दी जाए। ताकि, टीम भेजकर समस्या का निस्तारण कर सके। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि सीवर और नाले की सफाई के बाद निकाले गए सिल्ट को अगले दिन तक हर हाल में हटवा लिया जाए। नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी को बताया कि रबड़ी टोला की पेयजल पाइप लाइन का एस्टीमेट और टेंडर फाइनल हो चुका है। दो से तीन दिन में काम शुरू हो जाएगा। रबड़ी टोला की पेयजल पाइप लाइन बहुत पुरानी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूषित पानी के लिए यहां शिकायत करें
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं पानी की गुणवत्ता संबंधी कोई समस्या हो तो टोल फ्री नंबर 1533 या 14420 पर जानकारी दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त बरेली सिटी 311 एप से स्थान कि लाइव लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

जलापूर्ति की लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश
इंदौर में हुई घटना के बाद सोमवार को महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने जलकल के अभियंताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी वार्ड में गंदे पानी की आपूर्ति न की जाए। जहां भी लीकेज है, उसे तुरंत सही करें। जहां लाइनें खराब हैं, वहां लाइनें बदली जाएं। नगर आयुक्त ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें