फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में सीवर लाइन बिछाने की अनुमति बढ़ाएगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में पीडब्ल्यूडी ने जल निगम को सीवर लाइन बिछाने के लिए शहर की कई महत्वपूर्ण सड़कों को खोदने की सशर्त अनुमति दे दी है, जबकि इन दिनों पर सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जाम और एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाएगा। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि पब्लिक को कोई दिक्कत न हो, इसलिए टुकड़ों में सड़कों की खुदाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जल निगम अमृत योजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी ने इस काम के लिए शहर के मुख्य मार्ग, ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज, चौपुला चौराहा, जसौली फाटक होते हुए स्टेट बैंक कॉलोनी तक सीवर लाइन बिछाने की अनुमति जल निगम को दे दी है। धनतेरस, दिवाली सहित दूसरे त्योहारों पर सड़कों पर काफी भीड़ रहेगी। 23 अक्तूबर से तीन दिन आला हजरत का उर्स भी शुरू होगा। भीड़भाड़ के दौरान सड़कों की खुदाई हो जाने से जाम और दुर्घटना होनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि रोड की खुदाई टुकड़ों में करने, सीवर लाइन बिछाने के दौरान सड़क सुरक्षा की व्यवस्था कराए जाने, खुदाई से क्षतिग्रस्त होने वाली टेलीफोन व बिजली लाइनों को तत्काल दुरुस्त कराने की शर्त के साथ यह अनुमति दी गई है।

सीवर लाइन बिछाने का काम भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए जल निगम को अनुमति दी गई है लेकिन सड़क सुरक्षा और टुकड़ों में काम किए जाने को कहा गया है। इस पर निगरानी भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें