फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त की जीत फिर पक्की

Sat, 11 Feb 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Jaipal Singh of BJP's victory busy paved again - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
नरियावल मंडी परिसर में देर रात तक बरेली-मुरादाबाद एमएलसी स्नातक चुनाव के मतों की गणना जारी रही। चौथे  राउंड तक भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त 28 हजार से अधिक मतों से आगे थे। दूसरे नंबर पर समाज वादी पार्टी समर्थित रेनू मिश्रा दूसरे स्थान पर जबकि तीसरा स्थान कांग्रेस के कुमुद गंगवार का रहे। उसके बाद निर्दल प्रत्याशी रहे।
विज्ञापन

तीन फरवरी को बरेली - मुरादाबाद स्नातक एमएलसी के लिये 269 बूथों पर मतदान हुआ था। मतदान के बाद इन मतों की पेटी बरेली की मंडी नरियावल में रखा गया था। आज सुबह मतों की गणना की गई, पहले 50-50 मतों की बंडलिंग की गई। मतपत्रों क ी बंडलिंग में पुूरा दिन निकल गया, शाम से मतों की गणना शुरू हुई। प्रत्येक राउंड में 55 हजार मतों की गणना की जा रही है। देर रात दूसरे राउंड तक हुई गणना में  2503 मत किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिए गए। चौथे राउंड तक भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त 32195 मत पाकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर सपा की रेनू मिश्रा को 12119 वोट मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के कुुमद गंगवार को 5123 वोट मिले हैं।  अन्य प्रत्याशियों में अनिल कुमार 60, अनीस अहमद 50, आरिफ पाशा को 96, आरिफ अली उस्मानी 719, रोमी सागर 387,सुमन उपाध्याय 27, सुरभि19,, हिमांशु 16 और नोटा में 11 मत मिले हैं।

पढ़े लिखों के सर्वाधिक वोट निरस्त
इस चुनाव में सर्वाधिक वोट पढ़े लिखों के निरस्त हो रहे है। तीसरे राउंड तक दो हजार से अधिक वोट निरस्त हो चुके हैं। इन वोट के निरस्त होने का कारण वोटरों में अज्ञानता रही है। इस चुनाव में चुनाव चिन्ह नहीं हैं, वरीयता के आधार पर वोट देना होता है। लेकिन वारीयता अंक न देकर उन पर लिख दिया था और एक के स्थान पर दो अंक दे दिए। इस कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें