बरेली। जगतपुर पानी की टंकी के सुदंरीकरण का काम रुक गया है। यहां विद्युत निगम ने कब्जा कर अपने पॉवरहाउस का परिवर्तक रख दिया है, बीते चार माह से उसे हटाने के लिए शिकायतें की जा रहीं है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है। दरअसल जगतपुर पानी की टंकी के आस-पास नगर निगम ने पार्षद व क्षेत्रीय लोगों के धरना प्रदर्शन के बाद सुदंरीकरण शुरू किया था। महापौर उमेश गौतम ने भी निरीक्षण किया था। परिसर में ईंटें बिछना शुरू हुई, लेकिन विद्युत निगम ने उपकेंद्र का एक ट्रांसफार्मर परिसर में रख दिया। इसकी वजह से बाउंड्रीवाल नहीं बन पा रही है। अब पार्षद पति चंद्रपाल राठौर ने मामले में विद्युत निगम के सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है। संवाद