उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र में लोगों पर सियार द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि सोमवार रात एक सियार ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया था।
हमले में उसने कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों में से एक प्राणसुख को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कई अन्य लोगों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया।
हालांकि सियार के हमले से गुस्साए ग्रामीण भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने रात में ही सियार को घेरकर जमकर मारा। पीट-पीटकर आखिरकार हमलावर सियार को ग्रामीणों ने जान से मार डाला। घटना के बाद से गांव में अफरातफरी का माहौल है।