अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव अनुरुद्धपुर में बृहस्पतिवार रात तकरीबन तीन बजे सियार ने हमला कर सो रहे तीन लोगों को जख्मी कर दिया। इससे पहले सियार ने गाय, बछड़े और बकरे पर हमला किया था। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हुए और लाठी-डंडों से सियार को भगाया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायलों में माला देवी, राजकुमारी व दिलवरी शामिल हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवर को पकड़कर कहीं दूर छोड़ने की मांग की है। संवाद