फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए इज्जतनगर मंडल ने शुरू की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर के बयान के बाद इज्जतनगर मंडल को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने के आसार बढ़ गए हैं। मंडल के तीन रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए काफी पहले ही सर्वे हो चुका है। अब इज्जतनगर मंडल ने दोबारा यह कवायद शुरू कर दी है। काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर, टनकपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय टम्टा समेत कई जनप्रतिनधि रेल मंत्री से मुलाकात भी कर चुके हैं। इज्जतनगर मंडल के दौरे के दौरान जीएम ने शनिवार को वंदे भारत के संचालन की तैयारियां पूरी करने की बात कही थी। बरेली होते हुए 22545-46 देहरादून-लखनऊ, 22490-89 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। 15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 जुलाई से हो रहा है। आठ नवंबर को 26504-03 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत का भी ट्रायल रन हो चुका है। जल्द इस गाड़ी का भी नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बरेली से काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर, टनकपुर, बदायूं, कासगंज, मथुरा, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, लखनऊ, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर अनवरगंज रूट इज्जतनगर मंडल के तहत आते हैं। इन रूटों पर अभी वंदे भारत की सेवा नहीं है। बीते साल टनकपुर-दिल्ली, टनकपुर-जयपुर, रामनगर-मथुरा-आगरा रूटों पर वंदे भारत के संचालन के लिए सर्वे भी हुआ था, पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी।
लखनऊ-जयपुर वंदे भारत के लिए लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली कैंट, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, भरतपुर, जयपुर रूट का भी सर्वे किया गया था, लेकिन बाद में इस गाड़ी के लिए लखनऊ से कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, भरतपुर, बांदीकुई होते हुए जयपुर रूट तय कर दिया गया। अब जीएम के बयान के बाद एक बार फिर से उम्मीदें जगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें