बरेली। आईवीआरआई अंडरपास के शुरू होने में अभी देर लगेगी। इस अंडरपास का उद्घाटन पहले 21 सितंबर को करने का दावा किया जा रहा था लेकिन इसकी कोई सूचना अधिकारियों के पास नहीं आई। हालांकि अंडरपास के लिए अभी फाइबर शेड, नाली निर्माण सहित कई काम होने अभी बाकी है। साथ ही इस अंडरपास को जोड़ने वाली खराब एप्रोच रोड को भी ठीक नहीं कराया गया है। इससे जनता का इंतजार भी नहीं खत्म हो रहा है।
क्रासिंग पर अभी ओवरब्रिज का काम पूरा होने में काफी समय है। इसलिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद के निर्देश पर रेलवे के अधिकारियों ने अंडरपास का काम शुरू कराया था, ताकि पब्लिक को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। अंडरपास शुरू करने के लिए कई बार अधिकारी कई बार तारीख तय कर चुके हैं लेकिन निर्माण पूरा होने में देरी से यह इसका शुभारंभ नहीं हो सका है। हाल में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने 21 दिसंबर ने इसका उद्घाटन करने की जानकारी दी थी, लेकिन अंडरपास और एप्रोच रोड का काम पूरा नहीं हुआ है। अंडरपास पर जलभराव की दिक्कत भी पैदा हो रही है। इसके लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। अंडरपास के ऊपर फाइबर शेड भी अब तक नहीं लगना शुरू हुआ है। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की तरफ निर्माणाधीन 320 मीटर लंबे अंडरपास का अभी काफी काम बाकी है। अंडरपास के शुरू होने में हो रही लगातार देरी से लोगों को नैनीताल और आईवीआरआई रोड के बीच आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।