फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी! मोदी के जन्मदिन पर तो शुरू होता नहीं दिखता आईवीआरआई अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अफसरों और सरकार के नुमाइंदों में तालमेल नहीं बैठ रहा। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को भी आईवीआरआई अंडरपास शुरू हो पाने पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस अंडरपास की शुरुआत करने की घोषणा की थी लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे की धीमी रफ्तार उनके इस दावे पर भी भारी पड़ती दिख रही है। दावा तो अब भी 17 सितंबर को ही अंडरपास शुरू करने का किया जा रहा है, यह अलग बात है कि मौके पर हालात अलग दिख रहे हैं। अभी यहां करीब दस फुट फर्श बनाने का काम ही शेष पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सर्किट हाउस में विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शहर में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में खासी दिलचस्पी दिखाई थी। बैठक में अफसरों ने बताया था कि रेलवे से आश्वासन मिला है कि आईवीआरआई ओवरब्रिज का एक अंडरपास हरहाल में 17 सितंबर को शुरू हो जाएगा। इस आधार पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी मीडिया के सामने घोषणा कर दी कि अंडरपास को मोदी के जन्मदिन पर शुरू करा दिया जाएगा लेकिन रेलवे के अफसरों ने एक बार फिर उनकी दावे को गलत साबित करने का इंतजाम कर दिया है। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने अंडरपास का निर्माण करा रहे इंजीनियरों को जल्द से जल्द यह काम पूरा कराने का निर्देश दिया है।

अफसर बोले, मोदी जी का जन्मदिन खाली नहीं जाने देंगे
तमाम सवालों के बीच पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों ने कहा है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को आईवीआरआई ओवरब्रिज का उत्तरी दिशा का अंडरपास हर हाल में चालू किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण सेक्शन तेजी से काम करा कर रहा है। करीब दस फुट फर्श का स्लैब पड़ना रह गया है। यह काम सोमवार तक पूरा होने की उम्मीद है। एक साइड में स्लैब का काम पहले ही पूरा हो गया है।
विज्ञापन


सूखने से पहले ट्रैफिक निकाला तो टूट जाएगा स्लैब
रेलवे के अफसर मंगलवार से एक अंडरपास चालू कराने की बात कह रहे हैं, लेकिन इंजीनियरिंग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि फर्श के स्लैब को सूखने में समय लगता है। निर्माण कार्य से जुडे़ लोग बताते हैं कि अंडरपास से हल्के वाहन और दूसरा यातायात दिन रात दौड़ेगा। इससे स्लैब पर दबाव आएगा, जल्दबाजी में इसे चालू करा दिया तो यह टूट जाएगा। इसलिए कम से कम एक सप्ताह तक पानी डालकर सुखाना चाहिए।

आईवीआरआई ओवरब्रिज पर रेलवे अपने हिस्से का काम तेजी से करा रहा है। इसके लिए अलग से भी निर्माण सेक्शन को कहा गया है। बीच में ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया था, इससे समस्या आई है। एक अंडरपास लगभग तैयार है। दूसरा अगले माह शुरू हो जाएगा और पुल भी जल्द चालू कराने का प्रयास है। - दिनेश कुमार सिंह, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें